सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 234

टेक: राम नाम हर खेती, सादो हर का नाम धन खेती

राम नाम हर खेती, सादो हर का नाम धन खेती (टेक) इस खेती को निज कर कमालो, दिन भर पड़े है पछेती (१) इस खेती को वह नर कमावेंगे, जो है इस खेती के भेदी (२) इस खेती में नफा घनेरा याही चलेगी थारे सेती (३) लिया दिया थारे संग चलेगा गढ़े दबे की होज्या, रेती (४) दास सुजान शरण साहेब की वे ही कमा गये अगेती (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम