सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 232

टेक: साहेब निराकार दया करो, हम निर्बल भये दया धर्म से साहेब मेहर करो

साहेब निराकार दया करो, हम निर्बल भये दया धर्म से साहेब मेहर करो (टेक) शक्ति बढ़ाई अब असुरों के अब क्यों ना धीर धरो (१) नेम कर्म सत ढूँढे ना पावै फैर कब धीरज धरो (२) अब असुर बढे गण-गण के साहेब, म्हारे अब क्यों ढ़ील करो (३) भजन भाव भक्ति हर लिये सारे, साहेब निराकर अब तुम सोच करो (४) खण्ड भिरमण्ड में ललकारे दया धर्म मिटा दिये सारे तुम भूमि के भार हरो (५) शरण लई गुरु जीतू दास की निर्बल रहूँ तुम मेहर करो (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम