वाणी 230
टेक: युग सुनहरा आया दासो सादो सुनहरा युग आया है जी
युग सुनहरा आया दासो सादो सुनहरा युग आया है जी (टेक) भौर भई जब जागे साधु, संत, दास, साद निराकार साहेब दुबारे पाया है जी (१) सुनहरा रंग भी रंगा हुआ आकाश सन्तो के हृदय में भाया है जी (२) जब पंछी जागे जागे बन राज दुरमती जाग नहीं पाया है जी (३) दासो सादो भौर भई जब सुनहरा साहेब निराकार ने बनाया है जी (४) हुआ सुनहरा पांचों भूत लागे तन पै नारियों ने बटां डोल उठाया है जी (५) एक कुवे पै अनेक पनिहारी अपना अपना राग सुनाया है जी (६) हाली पाली चले खेतों में काम ही काम में मन लगाया है जी (७) रागी रागी संग निराकार साहेब लागे और भरमती दूर भगाया है जी (८) जठरागनी बदन में काम धन्धा भूल गया बैरन भूख ने सताया है जी (९) जब संजय पहर घर आये दासो सादो पश्चिम में पूर्व दिखाया है जी (१०) राग रंग में डूब गया भजन करा नहीं मोह माया ने खाया है जी (११) भजन करा ना निराकार साहेब का इस माया तृष्णा ने भरमाया है जी (१२) सांझ सवेरा देखो जी दासो सादो युग सुनहरा होया है जी (१३) कथः बन्दगी साध धर्मपाल गुरु सुनेहरा दास निराकार साहेब दुबारे पाया है जी सत सही निराकार (१४)