वाणी 220
टेक: साहेब आया साधो थारे दुःख बिडारन हारा
सुखदास की साकी– साहेब आया साधो थारे दुःख बिडारन हारा (टेक) याद नगर में दर्शन दीने तीर्थ निराकार पधारा (१) मेहर करी जब शीतल प्याया सब दुःख बिडारा (२) जहां जहां तेरा नेजा फिरे है सब दुःख ललकारा (३) गुरु अपने की शरण लगो डूबत को देगा उभारा जन अपने के फन्द काटे जब आवे साहिब म्हारा (४) सच्ची सुरती करी साहेब की पल-पल में कर निस्तारा (५) चारों खूंट में ढूंढता डोले ऐसा और नहीं सिरजन हारा (६) सब करतब कर पच हारे निश्चय शरण लई साहेब की उनका कष्ट बिडारा (७) लीला घोड़ा आप चढ़ो साहेब नेजा हाथ गहो जब असुर संघारा (८) गुरु जीतू दास की शरण ली है साधू बलदेव को दिये सहारा (९) ''सुख दास की साकी सम्पूर्णम्''