सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
गुरु की महमा

वाणी 219

टेक: गुरु का सरना लिजै भाई, तो तैं जीव नरक नहीं जाई, गुरु मुख होय परमपद पावै चौरासी में बहुर न आवै (१)

गुरु का सरना लिजै भाई, तो तैं जीव नरक नहीं जाई, गुरु मुख होय परमपद पावै चौरासी में बहुर न आवै (१) गुरु पद से वै बिरला कोई जा पर कृपा साहिब की होई गुर बिन मुक्ति न पावै भाई गुरु बिन डूबी सब दुनियाई (२) गुर की कृपा करै कटै जन्म फांसी। बिलम न होय मिलै अबनाशी। गुरु बिन काहूँ न पायो ज्ञान। ज्यूं थोथा भूस छड़े किसाना (३) गुरु महीमा सुखदेव जो पाई। चढ़ बिवान मैं बै कूंठा जाई गुर बिन पढ़ै जो बैद कुराना ताकूँ मिलै नहीं भगवाना (४) गुर सेवा जो करै सु भागा। माया मोह सक भर्म त्यागा गुर की नाव चटै जो प्रांनी। खेव उत्तारे सत गुर जानी (५) तीर्थ बर्त और सब प्रजा गुर बिन दाता और दूजा नौ नाथ चोसी सिंधा गुरु के चरन से वै गोविन्दा (६) गुरु बिन प्रेत जों नही पावै बरस शंहश्र आव रहा वै गुरु बिन भर्म न छूटे भाई। कोटि उपाय करै चतुराई (७) गुर बिन दान-पुन्य जो कर ही मिथ्या होय कबुलन पर ही। जो सतगुरु को शीस नवावै। परम धाम को तब ही जावै (८) दस वौ अंस गुरु को दीजै। जीवन जन्म सफल करि लीजै। गुरु सिढ़ी चढ़ि ऊपर जाई। सुखसागर में रहै समाई (९) गुरु बिमुख प्राणी काहे न हुजै हृदय नाम सदा रस पिजैं। गुर बिन तीर्थ बर्त जो करें ही मिथ्या होय कबुलन पर ही (१०) गुर बिन हो मजग जो करई। मन दस पांतक और लै धरई। सतगुरु मिलें तो अलख लखावै। जम की आंच ताहिं नहीं आवै (११) गुर के मिले-मिले रघुनाथा। ब्रहग शिवजी किय सुना था। गुरु की महिमा क्यूँ करी कहियै। अगम अगोचर कैसे लहिये (१२) सनकस सनंदन नारद ज्ञानी ऊँन गुरु महिमा बौहोत बखानी। व्यास सुकदेव गुरु को गावै गाय गाय सब मुक्ति सुनावै (१३) गुरु के मिले कटै दुःख पापा। जन्म-जन्म का मिटै संतापा। गुर के चरन सदा चित जाका। काहै भूलै तुम चतुर सुजाना (१४) गुर भगता में में आत्म सोई। वाकें हृदय रहूँ समोई। गुर मुख ज्ञान चलें तो भाई। मानख जन्म बोहोरि नहीं पाई (१५) सुख संमपति अपनी नहीं प्राणी समझ देख निश्चय करि जानी। चौबिस रूप हरिआप ही धरियां। गुरुसेवा आपै करियाँ (१६) गुरु की निंद्रा सुनें जो काना। ताकों निश्चय नरक निदाना। अपनै मुख गुर निंद्रा करई। सु कर खान जन्म बहूं धरई (१७) निगुरा कहां मुक्ति की आसा। कैसे पावै लोक निवासा और देह सकल सौ पावै। सतगुर बिना मुक्ति नहीं पावै (१८) गोरी शंकर और गनेश। उनहूँ लिया गुरु उपदेशा। शिव बिरंच गुर सैवां किना। नारद दक्ष्या साधू कौ दीना (१९) सतगुरु मिलें प्रम सुखदाई। जन्म-जन्म का दुःख न साई। जब गुरु किया अटल अविनासी। सुर नर मुनि सब सेवा लासी (२०) भव जल ने दिया अगम अपारा। गुरु बिन कैसे उत्तरौ पारा। गुर बिन आत्म कैसे जाने। सुख सागर कैसे पहिचानैं (२१) भक्ति पदार्थ कैसे पावै। गुरु बिन राह जो कौंन बतावै गुरु मुख नामदेव रैदास। गुर महीमा हम भी प्रकाशा (२२) तैंतीस कोट देव त्रिपुरारी। गुर बिन भर्में सब आचारी गुर बिन भर मैं लख चौरासी। जन्म अनेक नरक के बासी (२३) गुरु बिन पशु जन्म सो पावै। फिर-फिर गर्भ बास में आवै। गुरु बेमुख सोई दुःख पावै। जन्म-जन्म सोई डहकावै (२४) गुर के चरन कवल चित दीजै। जीवन जन्म सफल कर लीजै गुरु सेवै जो चतर सुजांना। गुर पट तर काई और न आना (२५) गुरु सेवा मुक्ति जिन पाई। बहूर न हसां भव जल आई। सब संत न मिल येही गाई। कहै कबीर परंमपद पाई (२६) ''दोहा'' राम कृष्ण तें को बड़े जिन्होंने गुर किन। तीन लोक के धनी सो गुर आगै आधीन (१) सतगुरु दिन दयाल है। जिन दिया मुक्ति का धाम। मनसा वाया क्रमना। तुम सुमरो सत गुर नाम (२) गुर गोविन्द आरु सिखती न मिली की ना भक्ति बबेक। त्रिबेनी धार बहै। आगे गंगा ऐक (३) हरि सेवा जुग चार है। गुरु सेवा पल ऐक। ता से पढ़ त्रना तुलै। संतन कियो बबेक। (४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम