सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 222

टेक: सर्व सुहेली तेरी बाट जी या दिल के बासी सर्व सुहेली बाट जी

सर्व सुहेली तेरी बाट जी या दिल के बासी सर्व सुहेली बाट जी (टेक) गाम ननेरा युँ तो देवी ने मानैं जूनि करोगे शिव रात जी (१) करी रसोई या तो रीत प्रीत की भले जिमाए सूकर दास जी (२) चार जात सरोई में बरणी रोड़, कुम्हार, गूजर, जाट जी (३) चारों के शीश पै तै चीर बंधाए तुरहे कर रहे फर्राट जी (४) अपनी संगत पै राज करोगे हुक्म करोगे प्रभात जी (५) माना तो थाना तेरे जात के माली फूलों की डलियां जाके हाथ जी (६) माना तो पुन्ना बसैं कलाने वे भी सगंत के हैं साथ जी (७) कल्ली साध तेरा दिल्ली बिराजै वो भी संगत के है साथ जी (८) चतर सूद तेरा चोचड़ा बिराजै संगत का नेता जाके हाथ जी (९) चतरा साद तेरा कुमास पुर बिराजै संगत का नेजा जाके हाथ जी (१०) दास सनेही गुरु पूरे पाए मिल जा गंगा जी के घाट जी (११) दिल्ली के साद वे तो जमना पै मिल जा लेकें भेंट रुपया हाथ जी (१२) दिल्ली भी देखी तेरी बादली भी देखी जामा महजत पै फैरा हाथ जी (१३) तख्त भी बैठे न्याय चुकाओ रुपा का पोता हरदास जी (१४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम