सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 225

टेक: भौं जल किस विध उतरोगे पार साहेब जन का किस बिध करोगे नबेड़ा

भौं जल किस विध उतरोगे पार साहेब जन का किस बिध करोगे नबेड़ा (टेक) आसा तृष्णा में बैठा फंस के, मोह जाल तें बात करी हँसके, हम लाग रहे थे रस कै, न्यू हो रहा था लाचार हमने कुछ पाटा नहीं बेरा (१) आवत जावत कुछ देखा नहीं यू कहां बोल रहा दिलदार न्यू मन चक्कराया मेरा (२) इस मृत लोक में जो आया सो रह नहीं पाया यह कैसा उलझेड़ा (३) लख चौरासी भरम-भरम के देह नर की पाई, मर-मर कै मैं बैठा हूं आपकी आशा करके रटता हूं सांझ सवेरा (४) कह गुरु लछमन दास राम नाम के गुण गाले, राम नाम के भजन की बाड़ बनाले, सच्ची सुरती सत गुर के चरनो में लालै तेरा कटे विपत का गेड़ा (५) कह राम सिंह जिन्हें गुरु की सेवा ठाई, उन्हें प्रेम पद्धवी पाई, जिन्हें सच्ची सुरती सत गुरु के चरणों में लाई कटे लख चौरसी का फेरा (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम