सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 227

टेक: राम नाम के गुण गाओ रे भाई अपना मन साहेब निराकार के भजन में लाओ रे

राम नाम के गुण गाओ रे भाई अपना मन साहेब निराकार के भजन में लाओ रे (टेक) गरभ बीच में बचन भरे थे, जन्म लेते ही क्यों भूल जाओ रे (१) बाला तन रहा भूल में भरी जवानी गाफिल भजन बिन मत गबावै रे (२) बृद्ध भया जब गढ़ कापन लागा फेर मनती कैसे समझाओ रे (३) आपत आन पड़े सिर ऊपर उस तें कैसे जान बचाओ रे (४) कथः बन्दगी लछमन दास साहेब निराकार के चरणों में चित्त लाओ रे (५) कहता राम सिंह साहेब निराकार के दुवारे की शरण में बच जाओ रे (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम