सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 224

टेक: ऐजी के जाने ये अनजान जिनके दिल में ज्ञान नही

ऐजी के जाने ये अनजान जिनके दिल में ज्ञान नही (टेक) गर्भ बिच में वचन भरा था, घड़ी पलक कहै कै सुमरे था, सांस-सांस टेर कर था, जन्म लिया जब इसे होये गलतान रहा कोई अनुमान नहीं (१) बाल अवस्था रह झूल में कुछयक हुआ ऊपर सी न खेल। लड़कों के संग धूल में, किस फिर बाबले भूल में यह तेरा ठीक मिजान नहीं (२) मद की भरी जवानी में फिरे भरमता, न्यू रहता भंवर सलामी रमता, तेरी एक दिन होजागी किमत कमता, जब तेर माता-पिता, संत-गुरु की कोई पिच्छाण नहीं (३) कह राम जी सुनो मेरे दासो सादो गुरु बिन ना पार उत्तरते, राम भजन बिन फिरे ठाली तबहाई भरते, जो इधर-उधर को फिरते उनकी निकले नही लगाम जिनके हृदय हर का गुण गाण नहीं (४) कह राम जी सुनों मेरे सादो-दासो रामजी के रंग हैं अलबेले सच्चे दिल से गुरु चरन ले लै, फिर दिल में रहेगा काला बेईमान नही (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम