वाणी 226
टेक: कल ले राम नाम का सोदा मन प्यारे जीवना दिन चार रे
कल ले राम नाम का सोदा मन प्यारे जीवना दिन चार रे (टेक) इस मृत लोक में जो आया जिन्हें अपने मनका खेल खिलाया राम भजन बिन हाथ कुछ नहीं आया, अन्त समय में तेरा सारा खेल बिखर जा रे (१) जागे थे गोपीचन्द भरतरी रहेगें आकाश धरतरी, तूँ भी ऐसा मन जगा रे (२) धन्ना, ध्रुव, प्रहलाद से जागे, करनी कर मुक्ति का फल पागें, तेरी करनी आवै तेरे आगे, तूं फिर भूला रे (३) कथः बन्दगी लछमन दास होये थे सत्यवादी हरिचन्द राजा, उसके संग में विश्वामित्र लागा, मिला नहीं राजा का अन्ताजा, हरिचन्द कारण कांशी जी भी पार उत्तर जा रे (४) कह रामसिंह सुनो दासो सादो राम भजन का है अजब इसारा, किसे टेम में मोरध्वज ने धरा कंवर के शीश पै आरा, उसका सारा कारज सरगा रे (५)