सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
शाम की बाणी

वाणी 21

टेक: जुग जुग आये राम जी याद याद आये साहेब राम जी

जुग जुग आये राम जी याद याद आये साहेब राम जी (टेक) तुम गज बक्सो दान जी तुम टूटे करो निहाल साहेबराम जी (१) ऐजी म्हारी मुश्किल करो आसान जी, सकल सांचे आये साहेब राम जी (२) तुमने जो नर धावै सो फल पावै जिसके राह से आवो काम जी (३) जुग जुग आये तो मन भाये बोले अगम की राम बाणी, ब्रह्मा बिशनू, महादेव, काजी ने तेरी गति न जाणी (४) जुग जुग आये तो मन भाये करो हमारा न्याय जी तीनों लोक सकल के दाता नौ ग्रह की गर्दन पर दीजौ जी पांव (५) सतयुग, त्रेता, द्वापर धारे अब कलयुग रूप मलेछी सूद घरां सूधा ने राखे रूप पिता घर तास जी (६) जल, थल, जमीं, आसमान, पाताल तीनों लोक जहाँ तहाँ रहे सब घट पूर जी सात द्वीप नौ खंड पृथ्वी दसमें आये आप हजूर जी (७) रूप मलेछी कंथर बाला तेरी गत किसी ने ना पाई तेरा नाम निरंजन सहज रसिला सिम्भल मसीत चिनाई है जी (८) निर्गुण रूपी अलख सरूपी घट घट रहे समाई, काजी, पंडित मन्दर पूजें परलो तीन बताई है जी (९) काजी परलय होगी, लूंगा राखी, दूंगा दीन बताई, हिन्दू कहे काजी का बाला इलाई की कलम लिखाई (१०) केलंक मारन दास उभारन जग में मेटे जुहारी, राम ही राम हुए चारों दिशा एक दिन सब संसारी (११) तीरथ व्रत और बेद कतेबा इनसे रहे राम न्यारा जी ब्रह्मा बिश्नू बहुत सिर मारे किस पे गई पुकारा जी (१२) धन तू राम धन सतगुरु को, सुमर सुमर गुन गाऊँ तीनों लोक सकल के दाता नाम का दान दियो अभय पद पाऊँ है जी (१३) धन तू राम धन सतगुरु को, धन धन करते बिवाई, अपने जन की लाज तुमको, हम तेरी शरण आयेहैं जी (१४) ऐसा निरमल नाम निराकार निरंजन और दूजा न कोई, अन्तर की लख दूध पिया म्हारा संसय डर खाये हैं जी (१५) संसय भाग्या चरनों में लागा, दिया राम दिन बताई, दिन दिहाड़े राम ने दूध पिया गऊ अपने हाथ दुहाई है जी (१६) एक मन होय भजेंगे नाम तेरा नित उठ दो धनकारा, चतर सूद केवल क्यूँ न सुमरों धन्य तू साहेब धन्य तेरा द्वारा है जी (१७) ॥ सांझ की बाणी सम्पूर्ण ॥

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

शाम की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम