वाणी 18
टेक: निराकार द्वारे आया दासो राम द्वारे आया
निराकार द्वारे आया दासो राम द्वारे आया (टेक) याद नगर इस सूद द्वारे दसमें प्रगट आया (१) पांच बेद पन्द्रहवें कर्त्ता शुद्ध घराँ फरमाया (२) देह धरी राम दसमें आये तें जुग से बदन छिपाया (३) दसमें मांतगी को दर्शन दिये तें आपो आन बताया (४) बेद कतेब सभी ढूँढ़े पूरे तेरा अन्त किसी न ना पाया (५) पिछली दूर करी सब कार तें दशमें का राह चलाया (६) ब्रह्मा, विशनू, महादेव, काजी तुमने सभी जगत भरमाया (७) द्वारे आये पालकी बैठे तें प्रगट न्याय चुकाया (८) निर्बाण दास पे मेहर करी तें सभी संदेह मिटाया (९) अमरशाह दास करे द्वारे बन्दगी जिन्हें दान नाम का पाया (१०) दरिये दास को साहेब मिल गये जिन्हें शीतल जल फरमाया (११) बन्दगी, दासबिहारी तेरा भजन करे चित लाया (१२) खानदास पे मेहर बानगी जै संग औधू राज कमाया (१३) रैदास साहेब को राज दिया तखत बैठन को फरमाया (१४) दयाल दास फरजन्द तुम्हारा तेरी ज्योति में रचा मन सवाय जीतें अपने दामन लाया (१५) ब्रज भान तेरे सुधा संत की सुजान दास यश गाया (१६) परसा दास केरे द्वारे बंदगी चतरा लाज तजी गुरु पाया (१७) जिन नेतूँ सुमरा सो नर उभरे उन्हीं का जूनी जनम मिटाया (१८) बूडन जन बन्दा तेरा तैं मेहर करी अपनाया, तेरी शरन पड़े न यश गाया (१९)