वाणी 19
टेक: अब क्यूं न होंगे सहाय निराकार अब क्यों न होंगे सहाय
अब क्यूं न होंगे सहाय निराकार अब क्यों न होंगे सहाय (टेक) मैं परदेशी बन में बासा तेरे नाम बिकाया, काला मुँह कर जग दिखलाया कुल तें लाज गवाई (१) अगम अगोचर अलख अविनाशी तेरी गति किसी ने नहीं पाई सूद घरा तेरी मुख बोले तेरी बाणी तजो अभिमान सवाई (२) दशमें अवतार देह धर आये कुल में लिखा नहीं जाई केलंक मारन दास उभारन जग में आपा रेह छिपाई (३) सांच कहुं कल युग चमकाया अब अवतार भी नाहीं धन तू साहिब धन तेरा द्वारा मिलो निशान बजाई (४) प्रगट होके जो आप बताऊँ तोहे जमपुर कोई न जाई जैसा करे तैसा फल पावे कुरड़ी तें गिरडाई (५) जन्म जन्म के नारद भरमाये, झीमर के संग नारी, कलयुग में विपरों की सेवा जैसे गऊ ने कसाई (६) नारद पूत पाखंडी जाया जिन राम से बैर बिसाया जैसे करे तैसे फल पावपावै पिछे ते पछताये (७) ब्रह्मा, बिशनू, महादेव, काजी भूले जिन बहुत जगत भरमाया याद नगर इस सूद द्वारे आये मर्द इलाई (८) धन्य रैदास दयाल सतगुरु को देंगे दीन बताई मिला परमगुरू दिया अभय पद म्हारा ससंय दियोमिटाई (९) कह राम जी साहेब (दशमें) सुनो मेरे दासो साधो तुम ने मिल धुर द्वारे में जग अपनाई जहाँ सात दीप नौ खंड पृथ्वी धन-धन कला सवाई (१०) एक मन होय कर भजूं नाम तेरा हमने तेरी सरणाई चतुर सूद ने केवल सुमरे चरनों में लो लाई (११)