वाणी 22
टेक: निके चरण तुम्हारे, साहेब निराकार नीके चरण तुम्हारे
दोहा करले बंदे बंदगी, सुख भर नींव न सोय। मनषा जन्म दुर्लभ मिले, ओछे करम ने खोय॥ प्रेम प्याला हम पिया मतवाले भये नैन। चढ़ी खुमारी नाम की सतगुरु दीनी सैन॥ अमल भया सत नाम का और अमल न पाक। आठ पहर उत्तरे नहीं लो लागी दिन रात॥ निके चरण तुम्हारे, साहेब निराकार नीके चरण तुम्हारे (टेक) नौ उत्तरे दशमें भये प्रगट रहे पवना आहारे ॥१॥ तुम निराकार परम गुरु साहेब तेरी बसुधा तेरे सिर भारे (२) जन्म जन्म के सेवक तेरे पूर्ण भाग हमारे (३) तुम तो हो जी जगत गुरु साहेब निराकार हम तेरे चरनों के सहारे (४) दास साध का पूरा राम जी साहेब तें करमों से कर दिये न्यारे (५) कह राम जी दसमें आये अपने बन्दों के करो निस्तारे तैं तो युग-युग दास उभारे, शरन पड़े बन्दे निस्तारे (६)