सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
शाम की बाणी

वाणी 15

टेक: राम भजन का तन्त है भजीयों जन सोई निराकार भजन का तन्त है

राम भजन का तन्त है भजीयों जन सोई निराकार भजन का तन्त है (टेक) ऐसा निरमल नाम निराकार का भजियो जन सोई, सात द्वीप नौ खंड पृथ्वी में दूजा ना कोई (१) जननी जनै न बार बार थिर रहै ना कोई करनी अपनी साधि लो ना बढ़ती होई (२) राम ऊंच नीचे पग धरो डिगता ही थर्राया जैसे कच्चा कलस कुम्हार का कलबूत बनाया जी (३) नर काहे न पूठा मुड़ै बहुत कह समझाया जैसे कच्चा घड़ा कुम्हार का सतया में पाया (४) जोग ध्यान में क्या सेरे, क्या तीरथ स्नाना, औसन, प्यासन ना जाएगी भज लो श्री भगवाना (५) कंचन मेहर, सुमेर दे दीजो गज दाना, करोड़ गऊओं के दान दे तो भी नहीं हर नाम समाना (६) राम नेत्र दो चोखे दिये मुख जिव्हा खुब बनाई दरियेदास की बन्दगी धूर लेखै लाई (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

शाम की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम