॥ सत सही निराकार ॥
शाम की बाणी
वाणी 16
टेक: मोहे गरीब पै करो न कृपा राम मोहे गरीब पै
मोहे गरीब पै करो न कृपा राम मोहे गरीब पै (टेक) पानी से नर पैदा किया नख-सिख जोड़ के तने बंदा किया (१) नौ दस मास गर्भ में राखा खावन पिवन को तो वहीं दिया (२) दसवाँ अंश साहेब की बंदगी देना कबूल कर बन्दे जन्म लिया (३) जन्म लिया जब सब सुध बिसरी, लगी पवन जब सुध भूल गया (४) बाला तन हंस खेल गंवाया तेरे नाम पै मैं कुछ न किया (५) बृद्ध भया जब गढ़ कापन लाग्या जन्म मानखा बीत चला (६) आन लगी तेरी घड़ी काल की धरा ढ़का सब छोड़ चला (७) दास सुजान करे द्वारे बन्दगी बन्दा तेरे चरणों में लाग रहा तुरती जन गरीब तुम्हारा जिन दान नाम का मांग लिया (८)
॥ सत सही निराकार ॥