वाणी 20
टेक: सेवा में सुख माने म्हारे साहेब बड़े दयाल निराकार निरंजन राम सेवा में सुख माने जी
सेवा में सुख माने म्हारे साहेब बड़े दयाल निराकार निरंजन राम सेवा में सुख माने जी (टेक) कब बालक कब बुढ़ला देखा कब लसकर तुरकाना जी पिछली कार सवाई राम, मार घर घर लीला बाणा जी (१) बेद कतेब सभी राम ताके, ताके मूर्ती थाना जी, पीर पुरुष कलयुग ताके कर राखे बेईमाना जी (२) ब्रह्मा लोक सबेरा धावें सो समुरन सब लोकों संध्या जी विशनू लोक खलक ने धावें निराकार साहेब कभी न भजा (३) कहाँ भये जो मूंड मुंडाया कहा भये लठ फन्दा जी अलख साहेब की खबर न जानी जाय पड़ा जम फंदा जी (४) कहां भये तीर्थ बर्त नहाये चांद सूरज को शीश निवाया जी खलक नदी के पत्थर पूजे नाहक जन्म गवाया जी (५) तीर्थ बर्त और बेद कतेबा इनते रहे राम न्यारा जी ब्रह्मा, बिशनू बहुत सिर मारे किस पे गई पुकारा जी (६) जहाँ-तहाँ तुम सुमरे साहेब पूर रहा घट पूरा जी तीन लोक का लेखा लेगा करम बडारन सूरा जी (७) केलंक मारन दास उभारन याद नगर बिखौती बहे। दश में रूप मुगल का धारा करम कापैं बस थर्राया जी (८) अमृत दूध राम तेरी भेंट दास तेरों का लाया जी, मिला परमगुरु दिया अभय पद गुरु के बचना लागे पावै जी (९) चतर सूद की सुन अरदास साहेब सब अन्तर की पावे जी अपने जन की लाज तुम्हीं ने बन्दा शरण पड़ा यश गावै बन्दा चरनों में चित लावैजी (१०)