सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी

वाणी 205

टेक: भक्त बछल वृध तेरो सुना जी मैं तो भगत बछल बृध तेरा

भक्त बछल वृध तेरो सुना जी मैं तो भगत बछल बृध तेरा (टेक) जन प्रहलाद खंभ ते बांधे चारों ओर असुर ने घेरयो खड़ग काढ़ि हिरनाकुश ठाडो कहाँ बताय हरि तेरा (१) मो में तो मैं खड़ग खंभ में पूरि रहयो हरि मेरो खंभ फाड़ हरिनाकुश मारो नख से उदर उधेड़ो (२) गज और ग्राह लड़े जल भीतर एक नाम कह टेरा गज के काज प्यादे ही धायें जल ते कियो नबेरो (३) द्रोपती चीर असुर गह खींचा मानत नाहिं अनेरा, खींचत चीर अखे कर दियो असुर थको बहुतेरो (४) भक्तन काज लाज सिर ऊपर धर-धर रूप घनेरो (५) कथैः बिहारी दास द्वारे रे बन्दगी तूँ जनम-जन्म का चेरौ (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सर्बादा साद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम