॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी
वाणी 209
टेक: आये जी तुम सांच सही आये जी निराकार सांच सही आये जी
आये जी तुम सांच सही आये जी निराकार सांच सही आये जी (टेक) बन्दा तन मन ही का ओछा निराकार कै कुछ कमी नहीं (१) जन्म मरन के सकंट मेटो, अब प्रभु मोहे सरन लई (२) मक्के में माया बरसाई बहोतक दुनियां बह जो गई (३) बहुतक दुनियाँ बही जात तेरे बन्दे है की लौ बाबा तो ही में रही (४) पहली अन्त साध का लिया अड़ने लागे सोहां सोहीं (५) दूजै अन्त दास का लिया बिरला जाने कोई सही (६) परसा दास सरन सतगुरु की नित उठ देवो अपनी बन्दगी (७)
॥ सत सही निराकार ॥