वाणी 206
टेक: हरि अपना साहेब अपना बता भाई नाम देव हरि अपना
हरि अपना साहेब अपना बता भाई नाम देव हरि अपना (टेक) बारह कोस की बिकट उजाड़ जहां मेरा हजरत खेले शिकार (१) हिन्दुवाने ते पकड़ी गाय, तुर्कानै में बांधी जाय (२) अम्ब खास में मारी गाय नाम देव भगत धौरे लिया है बुलाय (३) कै तो यह गुऊ जिवादे मोय नहीं गर्दन मरवाय देऊँ तोय (४) हाथ जोड़ के नामदेव की मांय छोड़ बेटा राम नाम कहो ना खुदायं (५) उल्टी गंगा पच्छिम बह जाये छोडू ना मैं राम नाम कहूँ ना मैं वाय (६) ऐसी मेरे हजरत हुई न होय मरया हुआ मुरदा जिया न कोय (७) इतने में हजरत गये रिसाय खूनी हाथी दिया झुकाय (८) खूनी हाथी करे सूंड की चोट नाम देव भक्त उबरे हरि की ओट (९) पहला पहरा लाग्या आय अजहूं न आये मेरे रघुपति राय (१०) दूजा पहरा लाग्या आया गरुढ चढ़ि आये महाराज (११) गरुड़ चढ़ै आये महाराज अपने भक्त के संवारे काज (१२) धोला बछड़ा धूमर गाय उठि मेरे बछाड़े तूं चूंघ अपनी मांय (१३) दूध दुहा हजरत के जाय खलक तमाशा देखे आय (१४) बादशाह चरनों में लुढ़-लुढ़ जाय यह है न नामदेव दूसरा खदाय (१५) हाथ जोड़े हजरत की मांय अब कै बकसो बेटा मैं तेरी काली गाय (१६) चतर सूद चरनों में चित्त लाय जूनि जन्म न भरमें आय (१७)