॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी
वाणी 201
टेक: जी शरण तेरी आया साहेब निराकार जन का करो ना नबेड़ा हे साहेब निराकार जन का करो न नबेड़ा
जी शरण तेरी आया साहेब निराकार जन का करो ना नबेड़ा हे साहेब निराकार जन का करो न नबेड़ा (टेक) मो पै दया करो अब साहेब मैं हूँ चरणों का चेरा (१) हृदय ध्यान धरूँ सतगुरु का होय जाय भरम नबेरा (२) सिर ऊपर हाथ धरो म्हारे सत गुरु बहोर न होय जग फेरा (३) मेहर करो अब सांचे साहिब जन्म मरन मिटै मेरा (४) भक्ति दान द्वारे तें पाऊँ दीजे मोहे सवेरा (५) दास साद पै सदा सहाई काटो पराछत मेरा (६) कथैः बिहारी दास द्वारे तेरे बन्दगी जन्म जन्म का हूँ चेरा (७)
॥ सत सही निराकार ॥