सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी

वाणी 207

टेक: सुनियो हो साहेब सही अर्ज मेरी सुनियों हो साहेब सही

सुनियो हो साहेब सही अर्ज मेरी सुनियों हो साहेब सही (टेक) गहरी नदी समुद्र बिच बेड़ा अधम बिच भवंर गही (१) तेरी होय तो पार लंघा दे ना तर जात बही (२) जन प्रहलाद अगन में राखा शीतल अगन भई (३) ले प्रहलाद पर्वत तें गेरा वहां हर-हर हो रही (४) ले प्रहलाद खम्भ के बांधा बदां नरसिंह रूप सही (५) गज और ग्रह लड़े जल भीतर जौ भर सूंड रही (६) गज के काज प्यादे ही धायें गज की खबर लई (७) रानी द्रोपती दुशासन ने घेरी नग्न की सभा में सोच लई (८) द्रोपती चीर असुर गह खिंचा हरि हर टेर रही (९) द्रोपत के टेर दुबारका पहुँची छिन में खबर लई (१०) जुग-जुग पूरे भक्त उद्धारे स्वामी दासी सरनाम भई (११) चुगल दार ने चुगली खाई राजा तें जा कही (१२) जब राजा ने हुक्कम दिया फालन फौज करी (१३) काठ का तेगा म्यान बीच राखा, खेंची तो हो गई सबसे नई (१४) दास सनेही तेरा बृद्ध बखाने क्यों कर लाज रही (१५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सर्बादा साद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम