॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी
वाणी 204
टेक: मिलने की मन माहिं साहिब से मिलना है, मिलने की मन माहिं धनी सैं मिलना है
मिलने की मन माहिं साहिब से मिलना है, मिलने की मन माहिं धनी सैं मिलना है (टेक) मेरी मेरी भूलया कर रहा रे यहाँ काहूँ की नाहिं, यहाँ की तो यहाँ ही रहे तेरे संग चलने की नाहिं (१) दिन धन्धा रैन सोवना तैंने मुख न भजा राम, एक दिन ऐसा होयेगा तो हे साहिब ही सूँ काम (२) वोर पास बन फूलियाँ घर बनदेखी सिराय, एक दिन ऐसा होगा तेरा हंस अकेला जाये (३) रात दिवस ढूंढां फिरा ढूंढ़त पाया नहीं, मेहर करी मेरो रब्ब नै जब पाया घट के माहिं (४) आया है सो जायेगा क्या बुढ़ा क्या जवान करे बिहारी दास द्वारे बन्दगी तेरे चरना सही सलाम (५)
॥ सत सही निराकार ॥