सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी

वाणी 203

टेक: मेरे मन वाही मारग चल रे जैसे आगे साध चले हैं मेरे मनवाही मारग चलि रे

मेरे मन वाही मारग चल रे जैसे आगे साध चले हैं मेरे मनवाही मारग चलि रे (टेक) ध्रुव, प्रहलाद, नामदेव, पीपा, सैना जाति का नाई रे, जा मार्ग कूँ तुम खोजत हो वे पहुँचे नगर अगाऊँ रे (१) जल की बूँद गर्भ में आई सींची करी तैयार कर, कर जोरी तेरी पिंड की वा में स्वांस दिया ठरकाय (२) गर्भ कुंड में बैठ कर तनै किये कौल करार जन्म लिया जब सब सुध बिसरी तेने धरती पै टेक्या पाँव (३) बाला तन नर रहा भूल में तरण रहा मद छाय, मैं मेरी के जाल में तोहे बिसरा सिरजन हार (४) याद नगर में आनि कै राम जी ने लिया दसमां औतार दास सनेही करे दुबारे बन्दगी तेरे चरन रहे लौ लाय (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सर्बादा साद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम