सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सर्बादा साद की बाणी

वाणी 199

टेक: आप जना कोई दास जना, दास जना जी कोई संत जना, निराकार जी चन्दन काढ़न जाहिं, बलि जाहिं सांचा सा तीरथ निराकार है

श्री प्रभातम् ने नमः आप जना कोई दास जना, दास जना जी कोई संत जना, निराकार जी चन्दन काढ़न जाहिं, बलि जाहिं सांचा सा तीरथ निराकार है (टेक) कैसे तो खणिये जी तेरे तीर्थ निराकार कैसे जी आदली बांधेंगे (१) ढंगे तो खणियें जी तेरे तीर्थ निराकार ऊंची जी ऊंची निराकार बांधेगे पाल (२) कैठे तो खिनिये जी तेरे तीर्थ निराकार कैठे जी निराकार बांधेंगे पाल (३) दकखन दिशा में जी सिवियै तीर्थ निराकार उत्तर दिशा में तेरी बाधेंगे पाल (४) काहे से भरिये तेरें तीर्थ निराकार काहे ते जी बाधेंगे पाल (५) सीतल भरिये जी तेरा तीर्थ निराकार चन्दन जी ढोलेंगे पाल (६) चन्दन जी तेरा गुड़ ज्यों बांटियै सीतल जी तेरे पिवेंगे दास (७) गुरु जी पी-पी अदली ऊत्तरैं खिल गटडयां जी तेरे करें ग्वाल (८) वोरेः धौरेः तेरी कीकरियाँ से है बिच-बिच जी सो हैं जाल्यां की छाहिं (९) चारूँ खूंट ते तेरी संगत आवै घूमत आवै तेरे साद (१०) पाँवें चीती सोहें पावड़ी हाथ जी सोहें लाल कमान (११) कमर कटारा जी सोहैं वांकड़ा नेजा जी तेरे सोहें हाथ (१२) मलमल पगड़ी सोहें सोहनी बागा जी सोहैं सै चौंतार (१३) लीला ताजी तेरा सो है खमखमा देबी जुड़ी सै दरबार (१४) भूली मालिन तोड़े फूल ना डूबा मालिन तेरा हार (१५) जा कारण तोड़े फूलना की डालियाँ सो देबी जुड़ी है दरबार (१६) हलवै तो कहा नहीं मानते कलीबू क्या है मालन थारा लाल (१७) चोरी तो पकड़ी-पछाड़ी जा ठाडा जी मोहकम घाले सैं हाथ (१८) कह दियाल दास सुनों साहेब निराकार रूपा जी तेरा दसमां औतार (१९)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सर्बादा साद की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम