॥ सत सही निराकार ॥
शाम की बाणी
वाणी 13
टेक: जी तुम मेहरकरो साहेब निराकार दया करो अदली बादशाह मौज करोगे
जी तुम मेहरकरो साहेब निराकार दया करो अदली बादशाह मौज करोगे (टेक) तेरे भूले दास साहेब नहीं जाणा निराकार निरंजन अपरम्पार (१) बचन कहे पूरे हुए प्रगट हो साहेब निराकार (२) तें सतयुग, त्रेता, द्वापर धारे अब कलयुग धारन की बार (३) धन्ना, ध्रुव, प्रहलाद उभारे अब दशमें दर्शन की बार (४) अपने जान जुग जुग तारे अब राखन की तेरी बार (५) अपने साद संगत पै राज करोगे, राज करन की थारी बार (६) तीन लोक जल-थल के दाता साहेब सबने रिजक पुरावन हार (७) तेरा दास अमर शाह करे द्वारे बंदगी हम तो निराकार नाम के बड़े आधार हम तो तेरे भजन के बड़े आधार (८)
॥ सत सही निराकार ॥