वाणी 108
टेक: वे जोगी गुरु आवणे जिनके लक्षन पिछानौं वे जोगी गुरु आवने
वे जोगी गुरु आवणे जिनके लक्षन पिछानौं वे जोगी गुरु आवने (टेक) जोगी तन मन तम्बू ताना तें तम्बू ऐसा ताना तीन लोक में ताना (१) जोगी कैसे तो धरती रची कैसे रचे आसमाना, मंडल-मंडल धरती रची शब्द रचे असमाना (२) उस जोगी के गुरु नहीं माई और बापा, वा जोगी कै झोरिया मानक मोती मेहर के करियां सुख के करियां मन मानै उन्हीं को देंगे जिनके दिल साफी (३) जोगी बांझ न पुत्र देंगे निर्धन देंगे माया जोगी अन्धे ने नेत्र देंगे कोढियन को काया (४) जिन के पवन बुहारी देत हैं इन्द्र जल छिड़कावे, सूरज से सेवा करें जिनके चाँद से चिरागा (५) जिन के शिव शंकर से जोगी हैं ब्रह्मा से ब्रह्मचारी, जिन के रामचन्द्र से समर्थ है जल-थल रहे समाई (६) अठारह भार रूमावली गिर पर्वत से भारे यादि नगर में आय के सत्य मर्याद चलाई, चतर सूद करे बन्दगी जिन अगम बखानी (७)