॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा
वाणी 112
टेक: सत गुरु का परवाना आया म्हारे सत गुरु का परवाना
सत गुरु का परवाना आया म्हारे सत गुरु का परवाना (टेक) याद नगर इस सूद द्वारे आये दस में अवतारा (१) अंडा फोड़ रचे दो खंडा तले धरती ऊपर असमाना (२) चांद सूरज दो रचना में राचे उन्हें नहीं बिसरामा (३) राज करते राजा जायेंगे खेती करते किसाना (४) जोग करते जोगी जायेंगे और तपसी निर्बाना (५) बेद पढ़ते ब्रह्मा जायेंगे काजी पढ़ते कुराना (६) अपनी करनी सब कोई जायेंगे क्या बुढ़ा क्या जवाना (७) जब साहेब की जुड़ी कचहेड़ी क्या हिन्दू क्या मुसलमाना (८) गर्भ करते कोई न छोड़ा समुद्र देखो जल खारा (९) याद नगर इस सूद द्वारे चतरा मुंड-मंड करे सलामा (१०)
॥ सत सही निराकार ॥