॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा
वाणी 106
टेक: राम नाम सुमर कै मैं दीन द्वारा पाया निरीकार नाम सुमर कर मैं दीन द्वारा पाया
राम नाम सुमर कै मैं दीन द्वारा पाया निरीकार नाम सुमर कर मैं दीन द्वारा पाया (टेक) अमृत दूध राम तेरी भेंट याद नगर में किया मुकाम आपै लेके आया (१) कंस को कसिया अमृत प्याला प्याया श्याम सुन्दर अनन्त रूप नाग नाथ लाया (२) राम जी ने राज दिया रैदास को तखत बैठन न फरमाया दीन का बादशाह किया, कलयुग आप आन झूठाया (३) रेदास सूरदास ने सैना पीपा गाया दासा ही को काम धेनू-संतन ही काम धेनू जिन खोजा तिन पाया (४) ध्रुव ने, प्रहलाद ने और नामदेव ने गाया चतर सूद की बन्दगी मेरी आवागमन मिटाया (५)
॥ सत सही निराकार ॥