सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 109

टेक: धोरे तो धोरे घोड़ा होगें असवारी हो जी सांई राजा आवणा हारे रेह भय बारी हो जी

धोरे तो धोरे घोड़ा होगें असवारी हो जी सांई राजा आवणा हारे रेह भय बारी हो जी (टेक) नून पानी का धनी लेखा लेगा हो जी सुनियों नर और नारी रे साधु भया तो मन समझ कै चालो हो जी आगे मंजिल करारी रे है भय भारी हो जी (१) कल्लर खेत बीज मत बोवे शीतल भूमि उपाय रे, रूप देख मत मन लल चावै फिर पिछे पछिताई रे है भय भारी हो जी (२) बाप का कहया बेटा नहीं माने, भाई का कहया छोटा भाई रे गुरु का कहया पापी चेला न माने हो जी जाकी निष्फल जाए कमाई रे (३) पांच करोड़ से प्रहलाद आवौ हो जी सात से हरिचन्द राजारे नौ करोड़ से पांडू युधिष्ठर आवै हो जी बारह सूँ बलि राजा रे, साधु भया तो मन समझ कै चालौ आगे मंजिल करारी हो जी (४) असंख्य सिद्ध गुरु जती गौरख आवै दल में सींगी नाद बजावे रे, जा दिन तो हंसा राव चढ़ेंगे दल आवै बे परवानी हो जी (५) गेहूँ चना दल में गिन-गिन बिकेंगे कांटे काटे तुले रे पानी हो जी, नदी नर्बदा नीर घटेगा समुद्र पलट जाय पानी हो जी, चतर सूद करै दुवारे बन्दगी जिन अगम बिखान्या हो जी (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम