सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 110

टेक: पूर्व दिशा तेरा पुरख पलाना निराकार पूरख पलाना पश्चिम लिया अवतारा म्हारे वीर अभय हो जी

पूर्व दिशा तेरा पुरख पलाना निराकार पूरख पलाना पश्चिम लिया अवतारा म्हारे वीर अभय हो जी (टेक) लीला भी घोड़ा निराकार लीला भी बाणा आप चढ़े सहजादे म्हारे वीर अभय जी (१) पांचो पाड़ों छाटे बलराजा मेरे साहेब के अगवानी हो जी, खुरियन-खुरियन भूमि रे कटेगी, जा दिन भूमि रे कटेगी गर्द छावै असमाना म्हारे वीर अभय जी (२) दल-दल घोड़ा निराकार आप चढ़ोगें, जादिन आप चढ़ौगे जाके हाथ खड़ग मुलतानी म्हारे वीर अभय जी (३) नदी नरबदा के नीर रे घटेगा जा दिन नीर रे घटेगा समुद्र पलट जा पानी म्हारे वीर अभय हो जी (४) गेहूँ चने दल में गिन-गिन बिकेंगे, काँटे तुले पानी रे म्हारे बीर अभय हो जी (५) ढाक ढुकरियाँ अदली कतल करैंगे, आगे पड़े सोई हाँ कै म्हारे बीर अभय जी (६) बांझरिया तो पूत रे जनेगी, निर्धन को धन दे म्हारे बीर अभय हो जी (७) कोढ़ीयन की तो काया बकसै, अन्धे को नेत्र देंगे म्हारे बीर अभय हो जी (८) सवा हाथ दिल्ली के तख्त रक्त चढ़ेगा, दिल्ली के तख्त मंझार म्हारे बीर अभय हो जी (९) चतर सूद तेरा अगम बिखाना कलू दस में औतार म्हारे वीर अभय हो जी (१०)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम