सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 56

टेक: राम का नाम जपो दिन रात, सुमर बन्दे जो चालै साथ

राम का नाम जपो दिन रात, सुमर बन्दे जो चालै साथ (टेक) राम नाम लिख दीनी पोथी कोई हिरा कोई मानक मोती मानिक अन्तर होय दास भगत जन बिरला कोय (१) तुम राम दाता सब तेरे हाथ, करो कृपा कुछ दीजो दान इतना दो जो चालै साथ (२) भगत हेत भगत के साथी, तेरी ज्योत बिन तेल बिन बाती (३) भगत हेत दर्शन निराकार दास अपनों पर हो रिछपाल इन बन्दा पर हो रिछपाल (४) ऐसा सतगुरु मिलै न संशय जाय, सोते न धनी लेगा जगाय (५) ज्ञान खजाना अख्य भण्डार सतगुरु दाता भये दियाल दास साध का संसय मिटाय (६) गुरु मरयाद देखिये हेत कोई सूरमा कोई रह गया सेत, खोटे खरे नजरां में देख परखन हारा अलख अलेख (७) जोग ध्यान में न्यारा रहे अलख पुरुष तै बातें कहै कमर कस कर बांधे जोग आन्धी खलक लिख सके नहीं थारा (८) जोग ध्यान में दीन कमाया, निराकार का निर्भय यश गाय (९) दास बन्दगी करें दरबार पतित उधारण बिरद तुम्हारा आप करो निस्तारा (१०) ते तो लिए राम दश में अवतारा आवत ही मेटी सब कारा, इलाही लेख सिंम्भल में तेरा दिन दिन तू साहेब मेरा (११) कह राम जी सुन मेरे दास चतरा मागें द्वारे दान, इतना दो जो चालै साथ, दीजो दान मोहे उम्र करार जाये सुमर बन्दा लागे पार (२२)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम