सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
आधी रात की बाणी

वाणी 42

टेक: राम बिना कौन तारै रे बटेऊ तोहे, साहेब बिना कौन तारै रे

राम बिना कौन तारै रे बटेऊ तोहे, साहेब बिना कौन तारै रे (टेक) याद नगर इस सुद्ध द्वारे प्रगट ज्योति औतारी रे (१) समझत शरण लई निराकार जी की सूझत नहीं अंधियारा रे (२) ले बासुदेव चला लड़के ने खुल गये बज्रर किवाड़ा रे (३) तीन लोक का एक साहेब जो दिल खोज बिचारै रे (४) गहरी नदी समुन्द्र बीच बेड़ा लागै नहीं किनारे रे (५) निराकार सा खेवटिया मिल पार उत्तारे नहीं झूले अधम बिचालै रे (६) हरिगुरू की तैनें सेवा नहीं किनी उत्तरेगा किसके सहारे रे (७) हाथ न दिया मुख से राग भजा ना उत्तरेगा किसके सहारै रे (८) पिछे हटूँ तो शेर दहाडै, आगे अगम गंग झिलारै रे (९) तिर-तिर नाव किनारे से लागी खेवट अगम अपारा रे (१०) चतर सूद निराकार जी की बाणी भजल्यो रामई राम दास पुकारै रै (११) ॥ इति श्री अर्ध रात्री की बन्दगी सम्पूर्ण ॥

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

आधी रात की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम