सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
आधी रात की बाणी

वाणी 39

टेक: जागत रहयो मेरा भाई, साधू जन जागियो रे मेरा भाई

जागत रहयो मेरा भाई, साधू जन जागियो रे मेरा भाई (टेक) तेरे नगर चोर फिर जाई, तोहे नागिन हो डस जाई (१) शरन लागे सो सदा सुकाले वे लागे नरक जाई (२) एक ही डोर सकल जग बांध्या कोई साधू जनां छूट जाई (३) जो जागे उन्हीं कुछ पाया गाफिल गोता खाई (४) राम नाम का बोहड़ा बोले निष्फल कबहूँ न कमाई (५) मन्दर ही के सभी रंग भीजे बाहर सूखा रह जाई (६) उबटन चले सो नगर पहुँच गये, बाट चले लुट जाई (७) क्या सुख सोया सुख नींद बाबरे दुरजन करी चढ़ाई (८) मन की कमान और बान सूरत के दुरजन से लेवो लड़ाई (९) एक ही डायन सभी जग खाया जा की तीनो लोक बड़ाई (१०) खंड ब्रह्मांड में पूरी रही है कहो भाग कहाँ जाई (११) बाजीगर बन्दर कर लेजा ज्यूँ ले जा संग लगाई (१२) गांडे की ओट खोई कर डारै रहन न दे मिठाई (१३) धरत पाँव नर नारी कोई विरला ले ठहराई (१४) रस क्रस को लै निचोड़ बल बुद्धि कहाँ छल जाई (१५) उड़ पंछी तरुवर पर बैठा चुन चुन कर दाख फल खाई (१६) मन के डिगे ते तन डिगत मुनिन के तन के डिगे तप जाई (१७) बड़े-बड़े पाखरिया लूटे शंकर नेजा धारी (१८) शृंगी ऋषि से तपस्वी मोहे या दुनियां कौन बिचारी (१९) काम-क्रोध की फौज तो पे छाई तोहे नींद कैसे आई (२०) मोह-लोभ की फौज तो पे आई तो है लुटेगी ढ़ोल बजाई (२१) जो हंसा मुख, काया चंचल, चित राखे उन्हें लूटे ढ़ोल बजाई (२२) पारब्रह्म अन्त नाहिं कोई लेजा काट कमाई (२३) गंगन मंडल में चोकस रहना तो को खात बिलाई (२४) लाल लाल चोंच हरि तेरी पंखिया क्यों बैठा दिल माहीं (२५) दास सुजान शरन साहेब की हरि की शरन बच जाई (२६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

आधी रात की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम