वाणी 38
टेक: अरे मेरे जिवड़े राम सुमर ले रे, हे प्राणी जागत रहियो रे होशियार, मैं राम बिना दूजा न भंजू रे ऐसा जन्म नहीं दूजी बार
अरे मेरे जिवड़े राम सुमर ले रे, हे प्राणी जागत रहियो रे होशियार, मैं राम बिना दूजा न भंजू रे ऐसा जन्म नहीं दूजी बार (टेक) कहाँ भया मन्दर चिन छोड़े बारम्बार काल अचानक मार जा ज्यों तीतर ने बाज (१) जिन घर नौबत बाजती हो, हों छत्तीसों राग वे मन्दर खाली पड़े बसैं बनी के काग (२) तूँ सोता ही मर जायेगा जाग्या नहीं रे संसार रैन बसेरा होय ना कल मैं नाम न ले से कोय (३) ताजी छूटा थान से तेरी पड़ी रही रे पुकार ना जानूँ कित को गया रे लागे रहे रे किवाड़ (४) फूंक दहन तें उठ गये सैले पड़े अंगार। एरन का खुड़का नहीं कब के गये लुहार (५) जिन सिर चंवर डुलावते हस्ती घूमें थे रे द्वार, राम भजन बिन खाली गये बड़े-बड़े छत्तर धार (६) हाथा परवत तोलते रे, समुन्दर कर गये को फाल, पड़ां धरती नापते सो नर खालिये बैरी काल (७) कुम्भ करन से हो गये जिनकी खबर न सार जरजो धन से राजा गये जिन की खबर न सार। (८) मेरी मेरी कर गये अर्जुन जोधा भीम धरी धाराई रह गई गढ़ कोठां की नींम (९) किस को गहबर रोईयां किस का कीजै सोग अहमद लोग सराय के सभी बटेऊ लोग (१०) चार चक चकवे भये धन्य धन्य होती द्वार लदी लदाई छोड़ गये रे ऊंटा बरगी लार (११) चतर साल सूनी पड़ी रे उठ गये साहूकार, बिछी बिछाई छोड़ गये रे ज्यूँ चोपड़ पे सार (१२) लट पट पगड़ी बांधते रे गल चौला चौतार सौ जन जंगल माटी भये रे बासा भया उजाड़ (१३) सोना रूपा अन्न धन कंचन भरे भंडार या माया जग मोहिनी या का आर न पार (१४) तखतां बादशाह मोहिंया राणी मोही रणवास आधी रात पुकारता रे कुनबां लिया बिसबास (१५) मरद गरद में मिल गये ज्यूँ भांडे घड़े कुम्हार नारद माया मोहिया रे भूल्या फिरे गवांर (१६) लंका रावन मोहिया रे जिन बहुत किया विस्तार दस शीश बीस भुजा थी चेता न रे करतार (१७) अहरन की चोरी करे कोई करे रे सूई के रे दान ऊँचे चंढ के देखते रे कितनी दूर बिमान (१८) साहेब का घर सिखर है जैसी सुरेरी बेल पांव न टिके पपील का रे तेरे सन्तों न लादी बैल (१९) साहेब का घर सिखर है जैसी बड़ी खजूर चढ़ै तो चाखे प्रेम रस रे गिरे तो चकना चूर (२०) इतनी खेड़े कांकरी रे इतनी घड़ी कुम्हार इतनेक राजा हो गये रे लंक्रा के सरदार (२१) सांझ सवेरे हर भजे रे यही जगत की रीत आठ पहर न विसारते जिन की साच्ची प्रीत (२२) याद नगर में आन के राम जी लिए दस में अवतार कहै राम जी दसमें जागियो रे कै केवल कोई दास (२३)