सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
आधी रात की बाणी

वाणी 41

टेक: क्या सोवे उठ जाग रे, काया गढ़ के निवासी राम सुमर हर से लाग रे

क्या सोवे उठ जाग रे, काया गढ़ के निवासी राम सुमर हर से लाग रे (टेक) कुछ सोया कुछ जाग न पाया, खुली आंख जब लई चिलम जब हाथ रे (१) जब जागा लिया तम्बाकू जा टिटौली भोंदू आग रे (२) हाथ जले तेरा फुंके कलेजा, लगे कलेजे में दाग रे (३) इस जागे से सोया भला था तैने और कमा लिया पाप रे (४) हुक्का भर लिया हर नहीं सुमरा तेरी जननी रही क्यूँ न बाँझ रे (५) हुक्का भर लिया हर नहीं जाना तेरी जिंदगी पर पड़यो खाक रे (६) गोपीचन्द भरतरी से जागे छोड़ गये सब राज रे (७) धन्ना, ध्ररू, प्रहलाद से जागे, हो गये भव सागर से पारे रे (८) लंका में विभीषण से जागे उनकी सुन लियो साख रे (९) विषय विखे सब त्यागे से, जब उत्तरोगे पार रे (१०) जो जागे हर के प्यारे, सिर पिटे निरभाग रे (११) तीतर आरने फोड़ता, करे पेट के काज रे (१२) काल अचानक न्यूं ले जा, ज्यूँ तीतर ने बाज रे (१३) कह राम जी मेरे सोई जन जागे, जिनके मस्तक मोटे से भाग रे (१४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

आधी रात की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम