वाणी 35
टेक: राम बिना न है कोई रे नर तेरा, साहेब बिना ना कोई, रे नर तेरा
राम बिना न है कोई रे नर तेरा, साहेब बिना ना कोई, रे नर तेरा (टेक) चार पहर धन्धे में खोये नर रैन रहा पड़ सोई रे (१) धंधा धाय दोऊ उठ लागे तेरा सुमरन भजन न होई रे (२) मैं मेरी में भरम भरम कर बिरथा उमर न्यूँ खोई रे (३) बृद्ध भया रे गढ़ कापन लागा अब पछताये क्या होई रे (४) जो आया है सोई रहन नहीं पाया फिर जग में रहा न कोई रे (५) बस्ती नगरी छोड़ चलोगे जैसे बाट बटेऊ रे (६) हुकम के भेजे जब छड़िये आवे छोड़ चलोगे नर देही रे (७) भाई बन्द और कुटम्भ कबीला तेरा संग न साथी होई रे (८) भाई बन्द तेरे सुख के साथी तेरा दुख का साथी न कोई रे (९) दान भजन तेरे दोनूं साथी और तीजा न कोई रे (१०) हाथ दिया ना मुख से राम भजा ना तोई राख सके ना कोई रे (११) आन लगी रे तेरी घड़ी रे काल की तोहे राख सके न कोई रे (१२) आया वक्त टले न टाले अब क्यों रोवे निर्मोही रे (१३) चतर सूद निराकार जी की बाणी, हमारा कर्त्ता करे होगा सोई रे (१४)