सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 244

टेक: बे हद माया थारी साहेब निराकार अनहद माया थारी हो जी

बे हद माया थारी साहेब निराकार अनहद माया थारी हो जी (टेक) सतयुग युग में नेम धर्म भक्त उभारे मेहर करी ते प्रहलाद पै नरसिंह रूप धारे हो जी (१) त्रेता युग में रामा औतार कहाये असुर सिंघार करा रावण का आप थे धनुष धारी हो जी (२) दुवापर युग में कृषणा औतार आये सैना हनी कौरव की जब आप थे चक्कर धारी हो जी (३) कलयुग में राम जी औतार कहाये साहेब निराकार कहां लग महमा बरनू पूरे असुर सिंगार करोगे कब निष्कंलक लेखाधारी हो जी (४) कह गुरु जीतूदास साहेब में सुरती राखो सदा सहाय करेगा साहेब निराकार गुरु चरणों में राखो चरनों की खाक तुम्हारी हो जी (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम