॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा
वाणी 246
टेक: अब सोच हुई अति भारी बिन सरदा हुआ संसार साहेब निराकार लेओ न उभारे
अब सोच हुई अति भारी बिन सरदा हुआ संसार साहेब निराकार लेओ न उभारे (टेक) खंड ब्रहमंड में दया ना देखी निर्बल साद हुए सारे (१) ध्यान ग्यान चिन्ता न हर लिये असुरों ने मिटा दिये दान सारे (२) डूबत गज तैं राखे जिसने शरण लई तेरी जुग जुग आप उभारे (३) जोग जुगत में तपसी बह गये सारे देखिये साहेब तू म्हारे (४) गति मुक्त तो कहां तें पावें सत्य धर्म तो मिट गये सारे साहेब अब तो बैठो तखत मंझारे (५) गुरु जीतू दास के चरण लिये हैं शिष्य की चिन्ता दुःख हर लियो सारे (६)
॥ सत सही निराकार ॥