सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 247

टेक: हम कैसे बचेंगे साहेब जगत में खलक डूबी बिन पानी

हम कैसे बचेंगे साहेब जगत में खलक डूबी बिन पानी (टेक) नष्ट भ्रष्ट तो हुऐ जगत में छोड़ दिया हर सहारा हो गये अब अभिमानी (१) मिच गई आँख खलक की साहेब निराकार हो गये नर्क के गामी (२) पल पल की आस करें है थारी साहेब निराकार साद संगत में आ गई छड़ हानि (३) दास साद तेरे डिग-डिग डोलें सत धारी (४) वेग खबर लो साहेब निराकार हो गई सत हानि (५) सरधा प्रेम दियो गुरु म्हारे शील सन्तोष बकसो साहेब तुम हो बड़े दानी (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम