सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 245

टेक: साधो भाई हरका भेद नहीं पाया

साधो भाई हरका भेद नहीं पाया (टेक) लीला अपार निराकार की, चारों खूंट फिर आया, जो तन खोजा आपना जिन भजियाँ सोई पाया (१) लीला घोड़ा तेरा निराकार निरंजन दर्शन से बताया, जगह जगह में फिरा ढूंढ़ता कहीं बंधा नहीं पाया (२) सात द्धीप नो खंड पृथ्वी, आर पार नहीं पाया, कलीदह में नाग नाथ के श्यामा रंग बनाया (३) ब्रज बीच में जन्म लिया जहां अपना प्रेम बढ़ाया, पुरी दुवारका जाय बसाई, भेद नहीं कुछ पाया (४) ऐसे ही जन पे कृपा कीजो, जैसे दासों ने बताया, साधू बलदेव साध जाट घर जन्मा, खेकड़े में आया (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम