वाणी 137
टेक: सोई नर सूरमा खेत सनमुख लड़ै नाम की तलवार दल में फिराई
करखा सुजान दास का सोई नर सूरमा खेत सनमुख लड़ै नाम की तलवार दल में फिराई (टेक) काम को जीत कर क्रोध को मारि कै गुस्सा अहंकार कुछ रोस नाहीं (१) काम दल उमगिंयाँ। गगन-मगन चढ़ै। सील के गढ़ पर करि धाई। चढ़ै लोभ और मोह शैतान छौह चढ़ै। कोटकूँ बाधि पाखर चलाई (२) चढ़ै पांच गनीम पच्चीस हलकारियाँ। बड़े बदकार जिस ने लंक लाई। घूरे निशान जब सील दहसत करी। ध्यान धीरज मोरचे लगाई। (३) लड़ै सन्तोष गुरु ज्ञान के बाणसूँ। सूरत असवार रण में फिराई। पकड़ मनवा लिया बांध आगे किया। पाप हरण गढ़ करी धाई (४) पांच कूँ मार पच्चीस तो भागियाँ साँच जहाँ झूठ नहीं। धर्म-दया दरबार निहचल किया। निर्मल नाम नौबत बजाई (५) ज्ञान का खड़ग और सैल सुमरन किया। सत की ढाल आगै अड़ाई। गढ़ मोहकम किया। राख मनवा लिया। गुरु के शब्द निराबान जीती लड़ाई (६) अपने जन के फंदन काट। जुग-जुग तैंतीस कोट की बन्ध छुटाई जन सुजान चाकर दरबार का हमने निराकार नाम की गढ़ ओट पाई (७) ''इति श्री सुजान दास का लारा सम्पूर्णम्''