॥ सत सही निराकार ॥
श्री सुजान दास का लारा
वाणी 132
टेक: चढ़ियो हो शब्द बिमान साधौ भाई चढ़िये हो शब्द विमान
चढ़ियो हो शब्द बिमान साधौ भाई चढ़िये हो शब्द विमान (टेक) जमीन आसमान पवन और पानी ना वहां ससी और भान (१) सातों पुरी और तीसों रोजे ना वहां बेद कुरान (२) अगम-निगम के तकिये न्यारे वहां अमरा पुर धाम (३) शब्द के मारग से चढ़ियो मेरे सन्तों भाई तो पहुँचोगे निज धाम (४) निरत-सुरत दो चढ़ी गगन में सो गई चादर तान (५) जम जोरा तेरे नेड़े न आवैः काल करै तेरी कांन (६) मैं मेरी न छोड़ बावरे भजले श्री भगवान् (७) यादि नगर इस सूद द्वारे बाणी कथः गए दास सुजान (८)
॥ सत सही निराकार ॥