वाणी 136
टेक: खेलना हो तो खेल ले अब तेरा बारा सा राव, फिर खेलन ना पाईये, आये पड़े जम राड़, मेरा पिया बसै अगम पुरी में मिलना किस बिध होय, गुरु बिन ज्ञान न पाईये
गीत सावन का खेलना हो तो खेल ले अब तेरा बारा सा राव, फिर खेलन ना पाईये, आये पड़े जम राड़, मेरा पिया बसै अगम पुरी में मिलना किस बिध होय, गुरु बिन ज्ञान न पाईये (टेक) सतगुरु लगन लिखाईयाँ दे भेजें वाही देश। ना उगे ना अस्त हुए। कैसा है वह देश वहां के गये ना बहावड़े। वारूं वहीं देश। आवागवन की गम नहीं। चल बसियों वाही देश (१) पाप-पुन्य दोऊ बानियां आवागमन बाजार। कितने क सोदा कर गये और कितने क आवनहार (२) यह जो नगरी बावरी बसै सो बेगम होय आवागवन की गम नहीं मरा न बगद्या कोय (३) गहरी नदी समंद बिच बेड़ा खेवटिया मठिमार बैरन पंच सहेलियाँ बेड़ा किस बिध लागै पार (४) रत्तन-जत्तन की कोठड़ी हीरा-लाल बिकाय शब्द विवेकी सोदा करि रहे मुर्ख फिर-फिर जाहीं (५) धरी गगरी पनियंहार पानी चली यह घट औघट घाट कुंवटा पै ठौर न पाइये। अब घर कैसें जाई। नन्द हठिली सासु करकसा यह दुःख सहा न जाये (६) रत्तन कुआं मुख सांकड़ा बिन गड़वा बिन डौर तन नेजु पहुँचे नहीं कैसे भरूं झकौर (७) आठ कुआं नों बावड़ी सोल्है सौ पनिहार मुकत का घड़ा बनाय कर अमृत खैंचो मन लाय (८) सास खंदाई पानियाँ उस सरवर की पार भरी गगरी सिर ते रढ़ गई किये अब कौन विचार (९) छोटी-मोटी डोलियाँ बनाय के चार लागे कहार। आगै-आगै वाकी धनी चलै पिया पिछे चालन हार। जाय उतारियाँ वाहि देशम। एक मढ़ी दस द्वार चारों ओर दिवला बलि रहे पिया मिले गगन मंझार (१०) कंकर काँटु घर करूँ। पत्थर काटि दुवार। जैसा कात्या तैसा उन लै। गुन गाड़ों निरबान दास सुजान की बन्दगी की जो साधो करो विचार (११)