वाणी 130
टेक: हम कूँ बड़ा भरोसा भारी निराकार नाम का हम कूँ बड़ा भरोसा भारी तेरे एक नाम का
हम कूँ बड़ा भरोसा भारी निराकार नाम का हम कूँ बड़ा भरोसा भारी तेरे एक नाम का (टेक) यादि नगर इस सूद्ध द्वारे प्रगट जोति तुम्हारी (१) कहीं तूँ नाँचे कहीं तूँ गावै कहीं निरगुण लीला धारी (२) साध सब्द न सोई पिछानै जा पर होजा मेहर तुम्हारी (३) नून हरामी नुगरे देखों संगत की राह बिगाड़ी (४) घर-घर पीर मुरिबी चौंकी घर-घर सेवा धारी (५) कै तो करो एक की पूजा नहीं जाति जात से यारी (६) भगना साद ने निराकार नाम मैं माल लुटाया, कहीं ठंगा रिस्वत जूँ मारी (७) दशमीं के दिन लेखा लेगा जब मार पड़ेगी बड़ी भारी (८) या हिराय तें यूँ जाय कहियो गुरु कौन किया है किस विधि मिले रंगधारी (९) रीत भांत प्रतीत न देखी, देखी संगत सारी (१०) मौलू ते जब राम कहाये जब झलकै जोति तुम्हारी (११) दम-कदम का लेखा लेगा घड़ी-पलक का लेखा लेगा ऐसै हो रंगधारी (१२) जब-जब भीड़ पड़ै तेरे जन पै तब गरुड़ करो असवारी (१३) आप आवो कै नायक भेजो तुम लेवो खबर हमारी (१४) कै तो जन अपने की लाज राखी ल्यो नहीं जायेगी साख तुम्हारी (१५) निरबान दास पै जोति बिराजै तैं राखे पवन अहारी (१६) दयाल दास फरजन्द तुम्हारा तेरी पौली का दरबारी (१७) रैदास साहेब कूँ राज दिया, तख्त बैठन की भई तैयारी (१८) चतर सूद पौली के शरणा बन्दगी कथः गये दास बिहारी (१९) औधू राज खान से किया, अमरशाह तिन झिनी अरज गुजारी (२०) सगे सोधरों ने गेहूँ चावल, तेरे दासों ने ज्वार उधारी (२१) मेहर भई जब निराकार साहेब की लबदे सी कोठी पाड़ी (२२) घटा जोड़ कर इन्दर बरसन लागे या कनक बह गई सारी (२३) और साध हजूरी तेरे, प्रागा बन्दगी की थी थारी (२४) और दास हजूरी तेरे सेवक दास बिहारी (२५) सुजान जन की सुनो बिनती राखों लाज हमारी (२६)