सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सुजान दास का लारा

वाणी 135

टेक: अरज जी मेरी सुनियो सन्त सुजान गुरु दिया हेला रे

अरज जी मेरी सुनियो सन्त सुजान गुरु दिया हेला रे (टेक) अन्धा उबट जात है सूझत ना चारों ओर खोजी मिल गया डगर में गया स बस्ती माहीं (१) साधू आवत देख के सिर तें डारि पौट सीस निवाबत गिर पड़ी बहुं पापन की पौट (२) साधू शब्द पिछानी कै रे लगी प्रेम की चोट, सुता नगर जगाय कै मेरे निकस गये सब खोट (३) गुरु पूरब कूँ जात है चेला पिच्छम जाये एक अचम्भा मैं सुना याका किस विध मैला होय (४) गुरु लोभी चेला लालची दोऊ मिल खेलें दाव वह डूबेंगें मझधार में चढ़ पत्थर की नाव (५) उत उगै उत अस्त हुये फूल सो कुमलाय कहै सुजान सुनों भाई साधौ पचि-पचि मरे बुरी बलाय (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सुजान दास का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम