वाणी 138
टेक: सुमिरौ रे निराकार निरंजन दुख मेटेन दरिद्दर भंजन, जाये सुमरे गति नर की होय। ऊँच-नीच अन्तर न कोई। हरि कूँ भजे सो हर का होई, सिरे महीना असाढ़ चड़ियाँ बादल आये सखी लहर कै धरती के मन चाव उपज्यों ये दिन आये पिया मिलने के। रूसै-बिछड़ै फेर मिले और नये-नये नेह जी। सुजान तेरे दरस कारन हम को दरसन प्रभू देहो जी (१)
सुमिरौ रे निराकार निरंजन दुख मेटेन दरिद्दर भंजन, जाये सुमरे गति नर की होय। ऊँच-नीच अन्तर न कोई। हरि कूँ भजे सो हर का होई, सिरे महीना असाढ़ चड़ियाँ बादल आये सखी लहर कै धरती के मन चाव उपज्यों ये दिन आये पिया मिलने के। रूसै-बिछड़ै फेर मिले और नये-नये नेह जी। सुजान तेरे दरस कारन हम को दरसन प्रभू देहो जी (१) सामना मन भावना कामन पिया दोऊ संग रहै। दादूर, मोर, पपिइया बोलैं। येते तो बैरी दहैं मोकूँ भूख नहीं तन प्यास जी। सुजान तेरे दरश कारन यह तन भया उदास जी (२) भादों में मेह मंत चढ़िया। सेज झरिवै कामनी। निस दिन तो गहर गंभीर गरजै। सिखर मरियां दामनी रेन अंधेरी बिरह ने घेरी कहो सखी क्या कीजिये। सुजान तेरे दरश कारन घोल कै विष पीजिये (३) आसोज में एक आस पुरी। म्हारी प्यास बुझाईये। बरस वर्षा चली उतन कूँ आवनी की मनसा दारिये। आवन की मनसा धार प्रभु ये ही चमासा बीतियाँ। सुजान दास तेरे दरश कारन हम कूँ दरश प्रभु देवो जी (४) कातिक में रुत ओर बदली कामन पिया दोऊ संग रहैं। हम कूँ दिया बिजोग प्रभुः। जात है पल छिन घड़ी। छिन घड़ी मोहे जुग बराबर। निस दिन कुछ न सुहाय जी। सुजान तेरे दरश कारण मेटौ मन की हाय जी (५) मंगसिर में एक मांग भरियां और भरावै पिया सब सखि। जिन के तो पूरन भागी हैं। वे सेज बनावैं चुन-चुन कली। चुन-चुन तो कलियां सेज बनाई सेज बंद सुपेद हैं। सुजान तेरे दरश कारन मोहे दरश का उम्मेद है (६) पौ स पियारा अधिक सारा। पिया बिना पाराद है। जिनके तो पूरन भाग सज्जनी उनके पिया रितु घर रहै। सेज के सुख लेत कामन जिन के पूरन भाग जी। सुजान तेरे दरश कारण मेटो मन की हाय जी (७) माघ में सखी करत मसलत कहो सखी क्या कीजिए। एक लाज तजि कै चलो उत कूँ चलि कै स्याम मनाईये। पग पड़ो सकी स्याम मनावो। स्याम जी घर आईये। सुजान तेरे दरस कारण काहु बिरहन ने ब्रिमाईये (८) फागुन लागे फिक-फिका कामन खेलैं पिया संग सखी। चोबा, चन्दन और अर्ग जा उड़त गुलाल अबीर जी। उड़त गुलाल अमी के बादल। चोबा भीजा चीर जी। सुजान तेरे दरस कारण को जानें दिल की पीड़ जी (९) चैत नयेला लागियाँ फूली बनारस चौंचई। फूल फूलै भंवर आये। यह रूत आई पिया फिर नई। स्याम अजहुँ नहीं आईयाँ। सुजान तेरे दरश कारण कुबज्या ने भरमाईयाँ (१०) बैसाख मैं दोऊ साख पाकियाँ। सखी पकियाँ सब लामनी। हमते चित्त सो त्याग दिनी। चित्त चढ़ाई कुबज्या मालनी। चित्त चढ़ाई मालनी दुबारा वत्ती मेला किया। सुजान तेरे दरश कारन ऐसा कठिन हिया क्यों किया (११) रबि तपे जब जेठ लाग्या। धरती छार उड़ाईयाँ। तपै धरती तपै अम्बर। तन तपै कामन हिया। पहले दाख खुवाय कै पिछै जहर हम कूं दिया। आपने जाति अहीर बहुड़ा अपने ही कुल कूँ गया। कोयल बोले हमारा हिया लरजै कहो सखी क्या कीजिये। सुजान तेरे दरस कारण बाहर मासा बितियाँ (१२) देश बहत्तर जींद परगना खरक राम जी के प्रगट भये। धना बंसी नाम सुजान पंडित खाने ना रहै। बन्दी वानों की बन्दी खलास करिये। नित उठि तेरे जस कहै। चित्त चहुवां देस कीजो मोज मुक्त फल पाईयां। सीखें सुनै और गावैं तो ही बेकुंठ बासा पांईयाँ। (१३) ''इति श्री सुजानदास का बारह मासा सम्पूर्णम्''