सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सुजान दास का लारा

वाणी 129

टेक: ऐसी कौन खबर ले म्हारी निराकार बिना ऐसी कौन खबर लै म्हारी साधौ राम बिना

ऐसी कौन खबर ले म्हारी निराकार बिना ऐसी कौन खबर लै म्हारी साधौ राम बिना (टेक) तुम समतुल म्हारे सग्या ना कोई मैं तुम से अरज गुजारी तेरे भजन बिना (१) आठ पहर बन्दा लौ लीन दीन का बन्दा मोहे बड़ा भरोसा भारी तेरे भजन बिना (२) ज्यों दीपक बिन मन्दिर खाली चन्दा बिन रैंन अंधियारी तेरे भजन बिना (३) तीनों लोक सुरती धरि राखै तुम एसै हों रंगधारी तेरे भजन बिना (४) मन की कभी सभी कै व्यापी या माया कभी नहीं हारी तेरे भजन बिना (५) जाका नाम सुजाना कहिये तिन सुनि-सुनि नकल उतारी तेरे भजन बिना (६) हरि सिंह हर का हलकारा जिन्हें सहज मिला रंग धारी तेरे भजन बिना (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सुजान दास का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम