॥ सत सही निराकार ॥
आधी रात की बाणी
वाणी 33
टेक: चार दिना का महमान मेरे जिवड़े चार दिन का महमान रे
चार दिना का महमान मेरे जिवड़े चार दिन का महमान रे (टेक) आदि नगर इस सूद द्वारे आवेंगे अलख साहेब निराकार रे (१) निराकार साहेब की प्रगट चौंकी, सब कोई माने कान रे (२) भाई बन्धु और कुटम्भ कबीला सब लगे पछतान रे (३) मेरी मेरी करी संग कुछ नहीं चला छोड़ो मान गुमान रे (४) जो आया सो रहन न पाया कोई राजा रंक किसान रे (५) सात दीप नौ खंड पृथ्वी प्रगट आ बाजे निसान रे (६) साहेब मेरे की महिमा बरनू जिन थामें जमीं और असमान रे (७) चतर सूद पौली तेरे चरना, जिन मेरे साजे पिंड प्रान रे (८)
॥ सत सही निराकार ॥