सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
आधी रात की बाणी

वाणी 31

टेक: मन रे तें कैसी करी साहेब न चेता बन्दे एक घड़ी

मन रे तें कैसी करी साहेब न चेता बन्दे एक घड़ी (टेक) माया में भरमता फिरा साहेब न सुमरा बन्दे एक घड़ी (१) भाई बंधु और कुटम्भ कबीला सब ने लै लै करी (२) धरा ढका सब छोड़ चला कोड़ी कोड़ी जोड़ के बन्दे नाहक उमर गई (३) हांडत डोलत बना फिरा स्याणा काया बिनसी जब ना राखा बन्दे एक घड़ी (४) जाय मरघट में फूंक दिया बन्दे तेरे मित्र भये बैरी (५) तेरा कहत दयाल दास सुनो साहेब निराकार तेरी वस्तु तेरे हाजिर करी (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

आधी रात की बाणी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम